नमस्कार मैं, फिर से स्वागत करता हूं, इस नए टॉपिक में, आज बात करते हैं, एआई की। जब से एआई का प्रचलन ज्यादा हुआ है। तब से हमारे मन में एक सवाल बार-बार आ रहा है कि AI के कारण कौन-सी Jobs खत्म होंगी? क्या इंसानों की नौकरियां एआई खा लेगा? क्या बेरोजगारी बढ़ जाएगी? अगर एआई आया है तो कौन-कौन सी नौकरियां बढ़ सकती हैं? यह सवाल मन में उठना जायज भी है। क्योंकि ज्यादातर देखों वहां एआई काम करता हुआ दिख रहा है। ग्राफिक्स के क्षेत्र में एआई बहुत तेजी से अपने पैर पसार रहा है। जहां किसी डिजाइन को करने में घण्टों का समय लगता था, वहीं एआई कुछ पलों में कर रहा है। लगभग लगभग सभी क्षेत्रों में एआई काम करता हुआ मिल जाएगा। यूट्यूब पर बिडियों डालने के लिए विडियों एडीटिंग में बहुत समय बर्बाद हुआ करता था। अब कुछ ही समय में एआई पूरे विडियों की एड़िटिग कर देता है।। इस कारण मन में सवाल उठना जायज है।
इस आर्टिकल में हम डर नहीं, डेटा और फैक्ट्स के आधार पर जानेंगे कि-
- कौन-सी Jobs खत्म होने की कगार पर हैं।
- कौन-सी Jobs तेजी से बढ़ेंगी।
- और आपको क्या करना चाहिए ताकि आप Safe रहें।
एआई क्या करता है ?
एआई किस प्रकार की नौकरियों को खतम कर देगा?
एआई डेटा एंट्री ऑपरेटर, कॉल सेंटर, इनवॉइस मेकर, बिल इंट्री, जी.एस.टी, कॉपी पेस्ट, वॉइस एआई एसिस्टेंट, डिजानर आदि नौकरियों को खत्म कर सकता है। क्योंकि इन सब को एआई बिना थके आसानी से कर सकता है।
कौन-सी नौकरियां खत्म नहीं होंगी ?
1. टीचर
एआई पढाने में मदद जरूर करेगा, लेकिन कभी भी टीचर की जगह नहीं ले सकता है। टीचर इंसान ही बेहतर होता है। वह आपकी सोच को समझ कर उसी के हिसाब से समझा सकता है। लेकिन एआई एक टूल है जो कमांड के अनुसार काम करता है। भविष्य में एआई बहुत तरक्की करेगा, लेकिन वह कभी टीचर की जगह नही ले सकता है। टीचर और एआई दोनो की सलाह से आप और हम सबका भविष्य बहुत अच्छा बन सकता है।।
2. डॉक्टर
डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। और आपको लगता है कि डॉक्टर की जगह एआई ले सकता है क्या ? आप मुझसे पूछना चाहोगे तो मैं तो कहूुंगा- बिल्कुल नहींं। मेरा ऐसा मानना इसलिए है कि भविष्य में एआई कितनी भी उन्नति कर ले। पर कभी डॉक्टर न बनेगा। बिमारियों को ढूंढना उसका पता लगाना एआई कर सकता है। फाइनल डिसीजन तो इंसान ही लेगा।।
3. खबरें
लोकल और देश विदेश की खबरों में एआई बहुत तेजी से कार्य करेगा। लेकिन खबरों को इकट्टा करना, गांव-गांव, कस्बे-कस्बे और शहरों में सभी प्रकार की खबरों की ग्राउंड रिपोर्ट इंसान ही करेगा, एआई नहीं।।
AI के कारण बढ़ने वाली Jobs
1. AI Prompt Engineer
एआई का सही प्रयोग तभी किया जा सकता है जब सही निर्देश दिया जाए मतलब किसी भी काम को तभी करता है जब उससे उस काम को करने के लिए कहा जाए। सही काम के लिए सही प्रोम्प्ट देना बहुत आवश्यक है। शायद आपको पता हो , जब आप चैट जी टी या जैमिनी से कोई काम कराते है तो कभी कभी हमारी डिमांड के अनुसार काम नहीं करता। असल में आपने एआई को सही निर्देश नहीं दिये थे। इसलिए एआई आपके निर्देश के अनुसार ही कार्य करता है। एआई को सही निर्देश देने के लिए एआई प्रोम्प्ट इंजीनियर की आवश्यकता होगी। यह सेक्टर बहुत तेजी से कार्य करेगा, अर्थात AI Prompt Engineer की नोकरियां बढ़ जाएंगी।
2. AI Tool Specialist
जिस प्रकार डॉक्टर्स में स्पेश्लिस्ट होते हैं। उसी प्रकार एआई के स्पेश्लिस्ट होगें। जो एआई के टूल का पूरी तरह से प्रयोग कर पाएगें। इस प्रकार की नोकरियों की भी बोझार होने लगेगी, क्योकि ज्यादातर काम एआई ही कर रहा होगा। और मैंने अभी बताया था जिस प्रकार के निर्देश मिलेंगे उसी प्रकार ही एआई काम करेगा। तो इसीलिए एआई से अच्छी तरह काम कराने के लिए एआई स्पेश्लिस्ट की आवश्यकता होगी। एआई के कुछ टूल इस प्रकार होंगे- ChatGPT, Gemini, Midjourney, Automation Tools आदि। इन टूल को सीखने के बाद अच्छी इनकम वाली और मार्केट में डिमांड वाली नोकरी पा सकते हैं।
3. Cyber Security Expert
जैसे-जैसे एआई से पॉजीटिव काम किए जा रहे है। वैसे ही निगेटिव काम भी किए जा रहे हैं। लोग एआई सीखकर अच्छी नोकरी पा रहे है, वैसे ही एआई का प्रयोग करके हैकिंग आदि जैसे काम भी किये जा रहे है। तो इसका मतलब ठीक है कि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की नोकरियों में भी बढ़ोतरी होगी। इस लेवल की नोकरी पाने के लिए इस फील्ड में एक्सपर्ट बनना अतिआवश्यक है।
4. Digital Marketing (AI-Based)
अगर आप डिजीटल मार्केटिंग करना जानतें है तो आप के लिए भविष्य में सुनहरा मौका है। क्योंकि SEO और AI दोनों के साथ बेहतरीन डिजीटल मार्केटिंग कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं, कि इंटरनेट के पर कंप्यूटर और मोबाइल के माध्यम से प्रचार प्रसार करना डिजीटल मार्केटिंग कहलाता है। डिजीटल मार्केटिंग कई प्रकार की होती है। जैसे किसी कंपनी का प्रमोशन करना, किसी बेवसाइट का एस.ई.ओ (SEO) करना। एस.ई.ओ (SEO) का मतलब होता है सर्च इंजन ऑपटीमाईजेशन अर्थात् किसी बेवसाइट या यूट्यूब चैनल या कोई भी एप का सर्च में लाना। यह फील्ड केरीयर के लिए बहुत लाभदायक है और पैसा भी बहुत है।
5. Software Developer
यदि आप सॉफ्टवेयर डवलेपर हो तो अपकी नोकरी की वैल्यू बढ़ जाएगी, एआई आपकी सहायता करेगा जिससे आप कम समय में अधिक कोडिंग कर पाएंगे। जिससे एआई से काम आसान हो जाएगा। नोकरी खत्म होने का रिस्क भी नहीं है। मार्केट में इस नौकरी की बहुत डिमांड है। अगर आप के मन में यह सवाल आ रहा है कि जब कोडिंग एआई कर सकता है तो हमारी क्या वैल्यू है। तो आप गलत सोच रहे है। ए.आई सिर्फ कोड़ लिख सकता है लेकिन लॉजिक और Architecture तो इंसान ही बना सकता है।
6. Creative Jobs
विडियों एडीटिंग, फोटो एडीटिंग, वेव डिजाइनिंग आदि को एआई कर सकता है, लेकिन इसको कैसा बनाना है?, किस लिए बनाने है? इसका लॉजिक क्या रहेगा? यह एआई को निर्देश तो इंसान ही देगा। इस कारण एआई जहाँ काम करेगा वहाँ इंसान भी काम करेगा। बिना इंसान के काम का फाईनल होना मुश्किल है।।
हमें क्या करना चाहिए?
हमें एआई के युग में सिर्फ डिग्री के भरोसे नहीं रहना चाहिए। साथ-साथ कोई न कोई स्किल सीखना चाहिए। जैसा कि हमें बता चुके हैं। जो आपके पास स्किल होगी आप एआई के साथ बेहतरीन परफॉर्मेस कर सकेंगे। एक बात याद रखिए। एआई आपकी नौकरियाँ खत्म नहीं करेगा, बल्कि उनको प्रभावित करेगा। नई नौकरियाँ को रास्ता देगा। एआई से डरे नहीं बल्कि खुद को अपडेटेट रखें।।
