Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

मस्कार साथियों आज हम सीखेंगे कि, एक्सेल में स्कूल के लिए मार्कसीट कैसे बनाएँ? How to Create Result in Excel 2026 in hindi? आज के इस आर्टिकल में कवर करने वाले हैं 👉 Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi), School Result Excel में कैसे बनाएँ? Step by Step Marksheet Tutorial 2026 (Hindi), Excel Marksheet for School | Result Sheet कैसे तैयार करें Excel में (Hindi 2026)

तो चलिेए सीखते है आज का नया हुनर।

📑 Table of Contents

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-1

    सर्वप्रथम अपने लेपटॉप या कंप्यूटर में एक्सेल खोल लीजिए। अगर अभी तक डाउनलोड और इंस्टॉल नहीं किया है तो आप यहां क्लिक करके डाउनलोड कर लीजिए। फिर उसे इंस्टॉल कर लीजिए।

    स्टेप-2

    स्टेप-1 को फॉलो करने के बाद अपने सोचिए कि हमें कितने कॉलम बनाने हैं, मतलब किस-किस का बनाना है? और कितने कॉलम में आएगा। सबसे पहले स्कूल का नाम लिखिए, उसके बाद स्कूल का पता लिखिए। यह पूरा करने के बाद उसके नीचे मार्कसीट की टेबल बनाइए अर्थात जैसे 10वीं का रिजल्ट बनाने है तो यह फॉर्मेट होना चाहिए- नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, सभी सब्जेक्ट, कुल मार्क्स, प्रतिशत, स्टेटस (पास/फेल दिखाने के लिए). ग्रेड आदि।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-3 

    स्टेप-2 सफलतापूर्वक पूरा करने बाद शुरु होता है स्टेप-3 अब आप पूरे रिजल्ट की फॉर्मेटिंग कर लिजिए। मतलब अपने हिसाब से सही रंगों का प्रयोग करके खूबसूरत लुक दे दीजिए।

    स्टेप- 4

    इस स्टेप में डाटा की इंट्री कीजिए जैसे छात्र/छात्राओं का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथी, मोबाइल नंबर आदि। साथ ही सभी छात्र/छात्राओं के अंक भी लिख लिजिए।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-5 

    अगर आप ऊपर के चारों स्टेप सही से कंप्लीट कर चुकें है तो इस स्टेप से शुरू करते ही असली काम। कुल अंक वाले कॉलम में यह सूत्र 👉 =Sum(Select All marks)

    इस सूत्र को समझा देता हूं। पहले स्टूडेंट के सामने कुल अंक के सेल में यह सूत्र लगाइए। सबसे पहले बराबर का निशान फिर ब्रेकेट स्टार्ट, फिर पहले स्टूडेंट के सभी अंको को माउस की सहायता से सेलेक्ट कर लीजिए। उसके बाद एंटर बटन दबा दीजिए। आप देखेंगे की पहले स्टूडेंट के सभी अंको का योग आपके सामने है। 

    सभी स्टूडेंट्स के अंको का योग निकालने के लिए अब आपको सबके लिए अलग-अलग निकालने की कोई जरूरत नही है। बस, इस सूत्र वाले सेल को सेलेक्ट करके नीचे की ओर खींचिए। आप देखेंगे की सभी स्टूडेंट्स के प्रत्येक के अंको का योग निकल चुका है।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-6

    अगर आप स्टेप 5 को सही से अप्लाई कर चुके है तो यह आपके लिए आसान रहेगा। अब हमें प्रतिशत ज्ञात करना है। तो हम सब जानते है कि प्रतिशत कैसे ज्ञात करते हैं। 

    %= प्राप्त अंक X 100 / कुल अंक 

    इस सूत्र की सहायता से हम प्रतिशत ज्ञात करते है। तो फिर हमें भी यहीं लॉजिक लगाकर प्रतिशत ज्ञात करते हैं। 

    प्रतिशत वाले सेल में 👉 = (Select Obtained Marks)*100/Total Marks 

    इस सूत्र में हमें Select Obtained Marks की जगह प्राप्त अंक जो ज्ञात करे थे उसे सेलेक्ट करेगें। Total Marks की जगह कुल कितने नंबर का टोटल है उसे लिखेंगे। 

    यह सब करने के बाद आप देखेंगे कि प्रतिशत ज्ञात हो चुका है। अब सभी स्टूडेंट्स के लिए इसे नीचे की ओर खीचेंगे जैसे कुल अंक ज्ञात करने के लिए करा था। इस प्रकार हम तुम प्रतिशत भी निकाल चुके हैं।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-7

    प्रतिशत ज्ञात करने के बाद अब इस स्टेप में पास, फेल निकालना सीखेंगे। जैसे पिछले दो स्टेप फॉलो करे थे। उसी प्रकार इसे भी करेंगे। 

    इसमें यह सूत्र लगाएं👉 =if(60<=Select Percentage,"Pass","Fail") 

    यह सूत्र 60 प्रतिशत वाले या 60 से अधिक प्रतिशत वालों को पास करेगा। और बाकी फेल दिखाएगा। अगर आप चाहो तो अपने अनुसार बदल सकते हैं।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    स्टेप-8

    जो लॉजिक हमारा पास/फेल में लगा था वही लॉजिक ग्रेड में लगेगा। लेकिन इसमें कुछ एडवांस होगा। 

    इसमें लगने वाला सूत्र👉 =if(85<=Select Percentage,"A",if(75<=Select Percentage,"B","C")) 

    इस सूत्र के अनुसार 85 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशत अंकों के लिए A Grade,  75 प्रतिशत या इससे अधिक अंको के लिए B Grade,  इनके अलावा C Grade है। नीचे फोटो में देख सकते है।

    Excel में मार्कशीट बनाना सीखें | School Result कैसे बनाएँ Excel में (2026 Guide Hindi)

    इस प्रकार हम स्कूल रिजल्ट बना सकते है। अगर आप को समझ नहीं आया है तो आप इसे विडियों के माध्यम से भी सीख सकते हैं।

    👉 

    डी.सी.ए (DCA) कंप्यूटर कोर्स क्या है? पूरी जानकारी, सिलेबस, योग्यता और करियर विकल्प।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    All State Jobs

    Breaking Posts