नमस्कार मैं रविशंकर आपका दोस्त लेकर आ चुका हूं। एक नया टॉपिक जिसपर हम तुम चर्चा करने वाले हैं। आज का टॉपिक है- Cyber Crime Complaint Online कैसे करें? 2026 में, इस पर बात करने वाले हैं। क्योंकि आज के इस डिजिटल दौर में Online Fraud, UPI Scam, Fake Call, Social Media Hacking और Cyber Blackmail जैसे मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि हमें पता हो Cyber Crime Complaint Online कैसे करें? हम सब जानते हैं। कि मेहनत से कमाया धन कितनी आसानी से ठग लिया जाता है। यह ठगी अब इस दोर में ऑनलाइन की जा रही है।
इस आर्टिकल में हम कवर करेंगे-
- Cyber Crime क्या होता है?
- Online Cyber Complaint कैसे करें?
- पैसे की ठगी होने पर तुरंत क्या करें?
- Complaint Status कैसे चेक करें
Cyber Crime क्या होता है?
जब इंटरनेट, किसी मोबाइल, लेपटॉप, कंप्यूटर के द्वारा ठगी या धोखाधड़ी करी जाती है तो उसे साइबर क्राइम कहते है? साइबर शब्द इंटरनेट के लिए प्रयोग होता है। जबकि क्राइम शब्द किसी अपराध के लिए प्रयोग होता है। जैसे-
(क) किसी बैंक के पैसे निकाल लेना-
यह वारदात आपने बहुत सुनी होगी कि उस आदमी के 50 हजार रूपये ठगे गए हैं। अपराधी किसी अंजान मोबाइल नंबर से कॉल करते है। और लालच देते है कि"आपकी उस कंपनी (किसी कंपनी का नाम बताते हैं) की तरह से लॉटरी लगी है। आप यह बात किसी को न बतायें, इसको आप अपने खातें में भी ले सकते है। आप अपने बैंक खाते की कॉपी, आधार आदि भेज दीजिए।"
और फिर उस बैंक खाते को जांच लेते है। रेजिस्ट्रेशन करने को कहते है और कभी-कभी रेजिस्ट्रेशन की फीस भी नहीं मांगते हैं। आप लोग राजिस्टेशन के लिए तैयार हो जाते है। अपराधी रेजिस्ट्रेशन के नाम से बैंक खाते में मौजूद पैसे ओटीपी लेकर निकाल लेते है। आपको लगता है कि राजिस्ट्रेशन का ओटीपी था। हकीकत में वह पैसे निकालने का ओटीपी होता है।
(ख) Social Media Account Hack होना-
सोशल मीडिया एकाउंट हैक होना भी साइबर क्राइम की केटेगरी में आता है। जैसे व्हाट्एप, फेसबुक, इंस्टाग्रामआदि एकाउंट हैक हो जाते हैं।।
(ग) ब्लेकमैल करना-
आपकी कोई पर्सनल फोटो या विड़ियों कोई भी दस्तावेज लीक हो जाती है तो कुछ अपराधी ब्लैकमेल करते है। यह अपराध भी साइबर क्राइम की केटेगरी में आता है।।(घ) फेक वेबसाइट से ठगी-
किसी फर्जा वेबसाइट से भी ठगी की जा सकती है। जैसे माना आपको कुछ खरीदना है, और उसके लिए सोशल मीडिया पर सर्च किया तो उसके बारे में कुछ जानकारी के साथ एक वेबसाइट का लिंक दे दिया जाता है। जैसे ही आप उस वेबसाइट पर पहुंच कर पेमेंट करते है। फिर आपको पता चलता है जिस के लिए पैमेंट की थी। वह अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। या होने की उम्मीद खत्म हो गई है।Cyber Crime Complaint Online करने की Website
साइबर क्राइम को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक वेबसाइट लॉच की हुई है। जिसपर कहीं से और किसी भी समय अपनी समस्या को रजिस्टर्ड कर सकते हैं।यह है ऑफिशियल वेबसाइट- https://cybercrime.gov.in/
Cyber Crime Complaint Online कैसे करें?
साइबर क्राइम की कमप्लेंट ऑनलाइन स्टेप वाइज स्टेप समझते हैं।स्टेप 1-
सबसे पहले दी गई साइबर क्राइम की वेबसाइट पर पहुंचना होगा। वेबसाइट कुछ इस प्रकार दिखाई देगी।.png)
स्टेप 2-
वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद स्क्रीन पर Register a Complaint बटन पर क्लिक करें।.png)
स्टेप 3-
Register a Complaint पर क्लिक करने के बाद आपको 3 ऑपशन दिखाई देंगे।- Woman/Child related Crime
- Financial Froud
इसके अलावा कोई और साइबर क्राइम की शिकायत करनी है तो तीसरा ऑपशन पर क्लिक करें। हमारे केस में तीसरा ऑपशन सही है। इसलिए तीसरा ऑपशन सेलेक्ट करेंगे।।
स्टेप 4-
तीसरे ऑपशन के Register a Complaint पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद दो ऑपशन दिखाई देंगे-अगर आपको साइबर क्राइम के बारे में कुछ जानना है तो पहले ऑप्शन पर क्लिक करें अन्यथा दूसरे ऑप्शन पर क्लिक करें। फाइल ए कंप्लेंट पर क्लिक करने के बाद कुछ दिशा- निर्देशों को पढ़ ले और I Accept पर क्लिक करें। इसके बाद कुछ इस प्रकार का नजारा देखने को मिलेगा।स्टेप 5-
अगर आपने कभी पहले भी शिकायत ऑनलाइन की हुई है तो लॉगिन आईडी, मोबाइल नंबर, डालकर, ऑटीपी वेरिफाई करके लॉगिन हो जाएं। अगर पहली बार शिकायत दर्ज करा रहें हैं तो Click Here for New User पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद सेलेक्ट स्टेट में अपना राज्य सेलेक्ट करें, लॉगिन आईडी में इमेल आईडी डालें और ओटीपी वेरिफाई करें। यह सब करने के बाद अपना पंजीकरण पूरा करें।।स्टेप 6-
पंजीकरण पूरा होने के बाद Complaint Details भरें, जिसमें यह जानकारी भरनी होती है:- घटना की तारीख और समय
- Cyber Crime का प्रकार पूरा विवरण (क्या हुआ, कैसे हुआ)
- Fraud करने वाले का नंबर / UPI ID / Bank Detail (अगर हो)
स्टेप 7-
अगर आप के पास फ्रॉड का कोई भी Evidence है तो उसे Upload करें। जैसे- Screenshot, Transaction Receipt, Chat या Email Proof.स्टेप 8-
सभी जानकारी सही से भरने के बाद पूरे फॉर्म को सही से चेक कर लें। अगर सभी जानकारी सही हैं कोई गलती नहीं है तो फॉर्म काे सबमिट कर दें। सबमिट करने के बाद एक कंपलेंट आईडी (Complaint ID) मिलेगी। उसे सही सलामत अपने पास रखें।इस प्रकार आप 2026 में Cyber Crime Complaint Online कर सकेंगे।
Online Fraud होने पर तुरंत क्या करें?
अगर आपके साथ पैसो का (ATM, Debit Card, Bank Account) फ्रॉड हुआ है तो जल्द से जल्द 1930 पर तुरंत कॉल करें। जितनी जल्दी कॉल करोगे। उतना ही ज्यादा पैसे वापस मिलने का चांस रहता है।Cyber Crime Complaint Status कैसे चेक करें?
सबसे पहले वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचना है। उसके बाद Track Your Complaint पर क्लिक करना है। इसके बाद जो जानकारी मांगी जाये, उसे भरकर अपनी शिकायत की स्थिति देख सकते हैं।Cyber Crime Complaint किन मामलों में करें?
अगर आपके साथ नीचे दिये गए क्राइम हुए हैं तो आप इस वेबसाइट पर शिकायत कर सकते है।- Online Fraud / UPI Scam
- ATM / Debit Card Fraud
- Fake Call / Fake Job Offer
- Social Media Account Hack
- Cyber Blackmail
- Fake Website या App
