Excel में Pass Fail कैसे निकालें (IF Formula के साथ पूरी जानकारी)

Excel में Pass Fail कैसे निकालें (IF Formula के साथ पूरी जानकारी)

आज का समय कंप्यूटर का समय कहा जाता है। क्योंकि अब जो भी काम आसानी से किया जाता है, वह कंप्यूटर से ही होता है। मतलब लगभग सभी फील्ड में कंप्यूटर आवश्यक हो गया। लेकिन इसमें एक्सेल सॉफ्टवेयर एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो एक डेटाबेस की तरह काम करता है। साथ साथ किसी भी काम को आसानी से कर देता है। मेरा मतलब है। एक्सेल पर हिसाब किताब रखना बहुत आसान है।

Excel में Pass Fail कैसे निकालें (IF Formula के साथ पूरी जानकारी)


अगर आप भी इंटरनेट पर सर्च कर रहे है कि, स्कूल रिजल्ट में पास फेल कैसे निकालते हैं।, एक्सेल में पास फेल निकालने का फॉर्मूला क्या होता है। तो आप बिलकुल सभी वेबसाइट पर पहुंचे हैं।

📑 Table of Contents

    आज के समय में Microsoft Excel का उपयोग स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और ऑफिस हर जगह किया जाता है। खासकर जब हमें छात्रों के Marks के आधार पर Pass/Fail निकालना होता है, तो Excel बहुत आसान और तेज तरीका देता है।

    इस लेख में हम आपको बिल्कुल आसान भाषा में सिखाएंगे कि Excel में Pass/Fail कैसे निकालते हैं इसके सूत्र से आप भी बहुत आसानी से निकाल सकते हैं।

    पास-फेल क्या होता है?

    पास- फेल वैसे तो यह ऐसे शब्द हैं जो हर एक व्यक्ति जानता है। लेकिन इसको बारीकी से समझा जाए तो पास का अर्थ है- न्यूनतम अंक जो परीक्षा के लिए आवश्यक हैं। जबकि जरुरत से अंक कम अंक लाने पर फेल माना जाता है।

    Excel में Pass/Fail निकालने का सबसे आसान तरीका

    एक्सेल में पास फेल निकालने का सूत्र कंडीशनल सूत्र होता है। जो कंडीशन चेक करता है। अगर कंडीशन फॉलो होती हैं, पास माना जाता है। अगर कंडीशन फॉलो नहीं होती हैं तो फेल माना जाता है।

    Excel में Pass Fail कैसे निकालें (IF Formula के साथ पूरी जानकारी)


    इसे भी जानें-

    बिना Coding Online Result Finder बनाएं | Google Sheet + Apps Script



    हम एक उदाहरण से समझते हैं। मान लेते हैं कि हमें 60 प्रतिशत अंक या उससे अधिक होने पर पास दिखाना है। 60 प्रतिशत से कम होने पर फेल दिखाना है। तब

    = if(Select Percentage>= 60,"Pass","Fail")

    अगर आप प्रतिशत पर चेक नहीं करना चाहते हैं तो आप Select Percentage की जगह अंक सेलेक्ट कर सकते हैं।

    Marks

    Status

    60

    Pass

    55

    Fail

    85

    Pass

    FAQ

    1. किसी विद्यार्थी के 325 अंक हैं अगर 300 पर पास होना है तो यह विद्यार्थी तो पास हो जाएगा। लेकिन फॉर्मूला कौन सा लगाना है?

    उ0- =IF(325>=300,"Pass","Fail")

    2. फॉर्मले में पहले पास और बाद में फेल लिखना आवश्यक है। अगर इनकी जगह बदल दी जाए तो कुछ फर्क पहुंचेगा ?

    उ0- बिलकुल फर्क पहुंचेगा।

    3.सूत्र में पहले पास क्यों लिखा जाता है?

    उ0- पास फेल निकालना एक कंडीशल सूत्र होता है। जैसे =IF(325>=300,"Pass","Fail") में समझतेो हैं। यहां यह चेक किया जा रहा है कि अगर 325 अंक 300 के बराबर या उससे ज्यादा है तो पास दिखाया जाए अगर ऐसा न हो तो  फेल दिखाया जाए। अगर हम पास-फेल के स्थान को बदल देते हैं तो पास होने पर FAIL लिखा रहेगा। और फेल होने पर PASS दिखाएगा।

    Conclusion

    अगर आपको पास फेल निकालना समझ आ गया है तो अच्छी बात अगर कहीं कोई समस्या आ रही है तो इसी आर्टिकल के नीचे अपना कमेंट छोड़ दें।

    धन्यवाद।

    Post a Comment

    Previous Post Next Post

    All State Jobs

    Breaking Posts